सिखों और हिंदुओ को भारत आने से रोक रहा तालिबान

सिखों और हिंदुओ को भारत आने से रोक रहा तालिबान

 

सिखों और हिंदुओ को भारत आने से रोक रहा तालिबान

 

सिखों और हिंदुओ को भारत आने से रोक रहा तालिबान, hindu sikh leaving afganistan

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद से ही वहाँ के हालत बिगड़ते जा रहे है। सभी देश अपने नागरिकों की वतन वापसी की कोशिशों मे लगे हुए है। भारत भी अपने देश वासियों को अफ़गानिस्तान से निकालने के प्रयासो मे लगा हुआ है।

भारत की इन कोशिशों को झटका तब लगा जब तालिबान से 140 से ज़्यादा अफ़गान सिखों और हिंदुओ की भारत वापसी मे बाधा बनकर खड़ा हो गया। इंडियन वर्ल्ड फोरम मे अध्यक्ष पुनीत सिंह ने बताया की तालिबान ने एयरपोर्ट पर कई चेक पॉइंट बना रखे है। काबुल एयरपोर्ट पर तालिबान के हथियार बंद लड़ाको को देखा जा सकता है। वहाँ जाँच से गुजरने के बाद ही आइपोर्ट के अंदर दाखिल हुआ जा सकता है।   

लगभग 200 यात्री जिनमे 140 सिख और हिंदू और बाकी अन्य देशों के लोग शामिल थे, काबुल एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे जिन्हे तालिबान द्वारा रोक दिया गया। यह सभी लोग कई पीढ़ियों से अफ़गानिस्तान मे रह रहे थे। तालिबान ने इन लोगो को काबुल एयरपोर्ट मे दाखिल नही होने दिया और बाहर से ही वापस भेज दिया।

 

तालिबान किसी भी अफगान नागरिक को देश से बाहर नही जाने देना चाहता है। तालिबान का कहना है की सभी अफ़गान नागरिक अफ़गानिस्तान मे ही रहे।

 

काबुल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विमान बुधवार से ही इन लोगो का इंतज़ार कर रहा था।

 

काबुल एयरपोर्ट पर इस समय स्थिति बहुत ही तनाव पूर्ण बनी हूई है। सभी देश अपने अपने नागरिकों को निकालने मे लगे हुए है। जिससे की एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट की संख्या बहुत बढ़ गई है। इस कारण से फ्लाइट को उतारने की अनुमति मिलने मे भी बहुत समय लग रहा है। एयरपोर्ट के नजदीक कई गोली बारी की घटनाए हो चुकी है जिससे यहाँ की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है।

 

 

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post