Land Rover, Range Rover, Land Cruiser मे क्या अंतर है

Land Rover, Range Rover, Land Cruiser मे क्या अंतर है

अगर आप कारों के शौक़ीन है तो आपने Land Rover, Range Rover, Land Cruiser का नाम जरूर सुना होगा. कई लोग इन नामों मे कन्फ्युज हो जाते है आखिर इनमे फर्क क्या है इस आर्टिक्ल मे मे हम आपको बताएगे की Land Rover, Range Rover, Land Cruiser मे क्या अंतर है. Difference in land rover, land cruiser, range rover in Hindi.   साथ ही Land Rover क्या है. Range Rover क्या है. Land Cruiser क्या है इसकी जानकारी भी आपको इस आर्टिक्ल मे मिलेगी.  

 

Land Rover, Range Rover, Land Cruiser मे क्या अंतर है. Difference in land rover, land cruiser, range rover in Hindi.   साथ ही Land Rover क्या है. Range Rover क्या है. Land Cruiser क्या है
 Land Rover, Range Rover, Land Cruiser मे क्या अंतर है

Land Rover क्या है

Land Rover एक कंपनी का नाम है. रोवर कंपनी 1885 मे साइकल बनती थी. विश्व युद्ध के समय रोवर कंपनी ने सेना के लिए गाडियाँ बनाई. विशाव युद्ध के बाद कंपनी ने किसानों के लिए ट्रेक्टर बनाए. रोवर शब्द दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूटिलिटि वाहनों के लिए भी  इस्तेमाल किया जाता था. कार बनाने वाली रोवर की शुरुवात साल 1947 मे इंग्लैंड मे हुई थी. इसकी शुरुवात दो भाइयों स्पेंसर और म्युरीक विल्क्स ने की थी. ये दोनों भाई जीप कार का एक बेहतर ब्रिटिश रूप तैयार करना चाहते थे. इस कंपनी की शुरुवात रोवर कंपनी ने एक 4 Wheel off Roding कार बनाने के लिए किया था. 1947 मे रोवर कंपनी ने एक एसयूवी तैयार की जिसका नाम लैंड रोवर रखा गया. रोवर कंपनी को इसके जीवन मे कई बार खरीदा और बेचा गया. 1970 मे रोवर कंपनी ने एक और नई फ़ैमिली एसयूवी रेंज रोवर नाम दिया गया. साल 1978 मे रोवर कंपनी लीलैंड कंपनी से अलग हुई , तब रोवर ने अपना नाम बदल कार लैंड रोवर कार लिया और इसे एक कंपनी लैंड रोवर के रूप मे स्थापित किया गया. लैंड रोवर को साल 1951 मे इंग्लैंड के राजा जॉर्ज VI ने रॉयल वारेंट से सम्मानित किया था. लैंड रोवर कंपनी ने 100 कार हर हफ्ते बनाने से शुरुवात की, पर जल्दी ही लोगो की मांग के कारण 1000 कार हर हफ्ते बनने लगी. लैंड रोवर की प्रसिद्धि का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ भी लैंड रोवर की ग्राहक है.

Land Rover का मालिक कौन है.

1994 मे BMW कंपनी ने रोवर ग्रुप को ब्रिटिश एरोस्पेस से खरीद लिया था. पर 6 साल बाद ही सन् 2006 मे BMW ने लैंड रोवर को Ford कंपनी को बेच दिया. साल 2006 मे भारत के TATA ग्रुप ने Ford से Jaguar और Land Rover को खरीद कार JLR ग्रुप बनाया. वर्तमान मे Land Rover कंपनी की मालिक भारत की TATA कंपनी है.

 

Range Rover क्या है

Range Rover एक कार मॉडल का नाम है जोकि Land Rover कंपनी द्वारा बनाया जाता है. रेंज रोवर के डिज़ाइनर चार्ल्स एस. किंग पहले जेट इंजिन बनाया करते थे. रेंज रोवर को अमीरों के लिए बनाया गया है.

 

Land Cruiser क्या है

Land Cruiser जापानी कार कंपनी TOYOTA का एक कार मॉडल है. टोयोटा ने सबसे पहली बार साल 1951 मे Land Cruiser को पेश किया था. शुरुवात मे यह एक मिलिट्री वाहन था जिसे कोरियन युद्ध के दौरान बनाया गया था. लैंड क्रूसर एक 4 व्हील ड्राइव SUV है ऑफ रोडिंग के लिए बनाया गया. बेमिसाल ताक़त, अपनी बेहतरीन बनावट की वजह से ऑफ रोडिंग करने वालों की पहली पसंद बन गई है लैंड क्रूसर . साल 1958 मे टोयोटा लैंड क्रूसर अमेरिका की बेस्ट सेलिंग कार रही .   

 

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post