आज तक पत्रकार : रोहित सरदाना का निधन

आज तक पत्रकार : रोहित सरदाना का निधन

 

rohit sardana death, aaj tak reporter death


देश के जाने माने पत्रकार रोहित सरदाना का हृदय गति रुकने के के कारण 30 अप्रैल 2021 को देहांत हो गया। रोहित सरदाना का जन्म 22 सितंबर 1979  को कुरुक्षेत्र में  हुआ था। रोहित सरदाना ने दिल्ली के मेट्रो हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली और मात्र 41 वर्ष की आयु में रोहित सरदाना इस दुनिया को अलविदा कह गए।  हार्ट अटैक से पहले  रोहित सरदाना में कोरोना के लक्षण भी पाए गए।  रोहित सरदाना ने कई वर्षों तक ज़ी न्यूज़ में काम किया उसके बाद 2017 में वह आज तक से जुड़ गए। उन्होंने कई डिबेट प्रोग्राम जैसे ताल ठोक के और दंगल के द्वारा देश के कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया। रोहित सरदाना ने बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री साइकोलॉजी  मे  ली । गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से रोहित सरदाना ने अपनी मास कम्युनिकेशन की शिक्षा पूरी की। दो हजार अट्ठारह में रोहित सरदाना को गणेश विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 



रोहित सरदाना की  दुखद मृत्यु पर कई लोगों ने ट्विटर पर शोक संदेश भेजें। उनके  करीबी मित्र और सहयोगी सुधीर चौधरी ने ट्विटर पर लिखा की

          

rohit sardana

             “अब से थोड़ी देर पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने  जो कहा सुनकर  मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी। यह वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा यह कल्पना नहीं की थी । इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की  नाइंसाफी है ।

 ओम शांति

 

 

rohit sardana death

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  लिखते हैंहिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार रोहित सरदाना के  निधन  के समाचार से मैं  शब्द हूं। वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार  थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं” ओम शांति

 



rohit sardana death





मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहापत्रकारिता जगत में अपने जुझारूपन  निरपेक्षता और विभाग सवालों के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं

 पत्रकारिता में योगदान हेतु उन्हें सर्वदा याद किया जाएगा। ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान वह परिजनों को संभल दे” । ओम शांति

 

 कांग्रेस के जाने-माने नेता रणदीप  सिंह सुरजेवाला ने लिखा  आज तक समूह के पत्रकार व एंकर रोहित सरदाना के निर्धन के समाचार से गहरा आघात लगा। यह अत्यंत दुखदाई है। रोहित मूलत: कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि से है। इस बारे अक्सर रोहित से चर्चा होती। इस आयु में यूं चले जाना विश्वास नहीं होता ।

 

 मेरी श्रद्धांजलि और परिवार को संवेदनाएं”। 

 

कांग्रेस सांसद सचिन पायलट ने भी रोहित सरदाना की आकस्मिक शोक व्यक्त किया । इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी रोहित सरदाना अपनी श्रद्धांजलि दी

 

2 Comments

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post